लखीसराय, मार्च 8 -- चानन, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना मद से कुंदर पंचायत के गोपालपुर में फुटबॉल मैदान और एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। एक करोड 89 लाख 71 हजार 999 रुपये की लागत से नव दुर्गा कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जा रहा है। पच्चास फीसदी से अधिक कार्य भी पूर्ण हो गया है। कुंदर मुखिया प्रभा देवी के प्रतिनिधि शशि भूषण राय की विशेष मांग पर झाझा विधायक दोमादार राउत द्वारा खेल मंत्री से कहकर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। गोपालपुर में खेल मैदान बनाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद का भी सहयोग सकारात्मक रहा है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट हर गांव खेल मैदान का सपना साकार होने वाला है। खेल मैदान बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेल प्रति...