गोपालगंज, मई 1 -- गोपालगंज। जिले में पशु तस्करों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 12 मवेशियों को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में अहिरौली दुबौली टोला तकिया के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मवेशियों से भरे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की, जिसमें 12 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन के मालिक और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.