पटना, अप्रैल 7 -- दो बीघा भूमि विवाद को लेकर सोमवार की सुबह हुई गोलीबारी की घटना में राष्ट्रीय सदाबाहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह होटल संचालक ओमप्रकाश यादव और उनका पड़ोसी जितेन्द्र गुप्ता जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। राष्ट्रीय सदाबाहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह बेटा और अन्य आठ लोगों के साथ गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बादशाही पैन के पास जमीन देखने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में गोपालपुर और बाइपास थाना क्षेत्र की सीमा रेखा रानीपुर पैजाबा के खरमनियां खंदा के पास सफेद कार पर सवार कुछ लोगों ने उनलोगों को देखते ही गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी में ओमप्रकाश यादव और बाइक चला रहे 50 वर्षीय जितेन्द्र जख्मी हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.