गोपालगंज, मार्च 13 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना पुलिस ने एक मामले में नामजद दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसमें अहिरौली दुबौली टोला तकिया गांव के पिंटू देवान और राजन देवान शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि रविवार को एक पिकअप से मवेशियों की तस्करी कर ले जाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन दोनों आरोपित पिकअप छोड़कर फरार हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने 13 मवेशियों के साथ दो पिकअप जब्त किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...