वाराणसी, जून 10 -- लोहता (वाराणसी), संवाद। गोपालपुर (कोरौता) गांव के पास बुधवार सुबह 5:30 बजे रेल ट्रैक पर बखिरयां गांव के 21 वर्षीय अमन पाल का शव मिला। उसके कान में ईयर फोन लगा था। आशंका है कि ईयर फोन के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सुबह निकला था। टहलते हुए इतनी दूर कैसे चला गया। इसकी जानकारी नहीं है। पटरी पर ट्रेन से कटने से उसका शरीर दो हिस्से में बंट गए थे। सूचना पर लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय पहुंचे। शव के शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- ईयर फोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहा युवक ट्रेन से कटा वह दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मां उर्मिला पाल का रो रोकर बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...