चक्रधरपुर, जून 10 -- बंदगांव। बंदगांव के गोपालपुर गांव में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सोमवार देर शाम समापन हुआ। एक दिवसीय नाइट एंड डे क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला 9 स्टार क्रिकेट क्लब, कराईकेला ने गोपालपुर को महज एक रन से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं नाइट राइडर, कराईकेला ने तीसरा, जय जगन्नाथ, सिरकटांड ने चौथा तथा पुष्पा इलेवन, गोपालपुर पाया ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा. विजय सिंह गागराई तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा उपस्थित रहे। आयोजन में ग्रामीण मुंडा सिद्धनाथ प्रधान, केदारनाथ प्रधान, गौरांगो प्रधान, लखींद्र प्रधान, जोगेश्वर प्रधान, पीताम्बर प्रधान, जितेंद्र प्रधान, बनमाली प्रधान, गंगाधर प्रधान, बबलु प्रामाण...