सीवान, मार्च 9 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 15 लीटर देसी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस के अनुसार स्कूटी के छुपाकर शराब बेच रहे गोपालपुर निवासी राजेश चौधरी की स्कूटी से 200 मिली शराब के 10 पैकेट बरामद हुए किंतु धंधेबाज घनी आबादी का फायदा उठाकर स्कूटी छोड़कर भागने में कामयाब रहा। वहीं गोपालपुर निवासी प्रभु चौधरी के घर के पीछे से छुपाकर रखा 200 मिली का 62 पिस शराब बरामद हुआ। प्रभु चौधरी भी भागने में कामयाब रहा। पुलिसकर्मी दोनों जगह से बरामद लगभग पंद्रह लीटर शराब एवं स्कूटी को जब्त कर थाने ले आए। हुसैनगंज थाने में दोनों शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.