गोपालगंज, मार्च 7 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरई टोला बड़हरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सब्जी दुकानदार देवा चौहान घायल अवस्था में मिला। वह बड़हरा गांव का ही रहने वाला है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार देवा चौहान रोज की तरह शुक्रवार को राजापुर बाजार में सब्जी बेचने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह गांव के पास एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उनके सिर पर कटे का निशान भी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.