जहानाबाद, दिसम्बर 7 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। उमता धरनई क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार की रात सुरेंद्र यादव के खलिहान में आग लग गई। आग लगने से धान का एक पुंज जलकर राख हो गया। इससे कम से कम 75 मन धान जल गया। पीड़ित किसान ने बताया कि रात को खलिहान से धुआं और आग की लपट दिखाई दिया। तब ग्रामीणों ने शोर किया। आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक पूरा पुंज जल गया था। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। लोगों के अनुसार बगल से बिजली का तार गया था। जिसके शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.