गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन पर हमला
सीवान, अप्रैल 27 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमालहाता निवासी गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम जाकिर ने अपने ऊपर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। घटना के बाद वह सुबह करीब दस बजे हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनके दाहिने पैर के अंगूठे में लगी चोट का इलाज किया गया। आवेदन में चेयरमैन ने बताया कि वह जमालहाता स्थित अपने पुराने घर से चारपहिया वाहन से नए घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हाजी जी के बागीचा के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के छह लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। जब वह गाड़ी से उतरकर कारण पूछने लगे, तो आरोपितों ने रॉड और चाकू से उन पर हमला कर दिया। चेयरमैन के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराया जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.