सीवान, मार्च 12 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत चेयरमैन इमाम जाकिर पर जमालहाता की एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जमालहाता निवासी महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया कि 9 मार्च को सुबह 9 बजे वो जब घर के अंदर खाना बना रही थी, उसी दौरान चेयरमैन इमाम जाकिर अपने एक सहयोगी के साथ घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए हसमत अली को जान से मारने के लिए ढूंढने लगे। जब महिला ने गाली देने से मना किया तो इमाम जाकिर ने महिला को घसीटते हुए बाहर ले गए । उसके बाद घर में तोड़फोड़ करते हुए बच्चों के साथ भी मारपीट की। जाते जाते चेयरमैन द्वारा धमकी दी गई कि जब तक महिला का पति हसमत अली रंगदारी के 5 लाख रुपए नहीं देगा, उसे गोपालपुर में काम नहीं करने दिया जाएगा। महि...