सीवान, मार्च 7 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत चेयरमैन इमाम जाकिर ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक सरकारी जमीन पर पार्क बनवाया जा रहा है जिसका गांव के ही कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। अक्सर रास्ते में रोककर उन्हें धमकी दिया जाता है । इसी दौरान 3 मार्च को लगभर साढ़े सात बजे शाम में पार्क के पास स्थित एक सैलून से बाल कटवाकर वापस आ रहे तो पहले से छिपकर बैठे लोगों ने पथराव कर दिया। जान बचाते हुए चेयरमैन इमाम जाकिर पास के ही पंचायत कार्यालय में भागे और गार्ड को आवाज लगाया। नामजद में से एक ने बेटे से इमाम जाकिर को मार देने की बात कही। इतने में वहां आसपास के लोग इकट्ठे हो गए जिस से सभी नामजद घटनास्थल से भाग खड़े हुए। इमाम जाकिर ने अपनी जान का खतरा बताया और चार लोगों को नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.