गोपालपुर खड़ाना के जंगल में चोरों ने खंगाले नलकूप
बागपत, जून 23 -- रमाला। क्षेत्र में किसानों के नलकूप चोरों के निशाने पर हैं। कासिमपुर खेड़ी जंगल में एक सप्ताह पहले चोरों ने एक दर्जन किसानों के नलकूपों से केबल, स्टार्टर और अन्य उपकरण चोरी किए थे। अब चोर गिरोह ने गोपालपुर खड़ाना जंगल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किसानों ने बताया कि रविवार रात चोरों ने चन्द्रपाल, राज सिंह, लोकेन्द्र सिंह और रामेन्द्र समेत अन्य किसानों के नलकूप खंगाल डाले। ग्रामीणों ने पुलिस से घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.