पटना, मई 13 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के मरचा मर्ची रोड में जोल बिगहा के पास बुधवार को अपराधियों ने एक कैशवैन को हथियार के बल पर घेर लिया। उसमें रखे 27 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कैशवैन में सवार गार्ड की बंदूक और गोली छिनकर खेत में फेंक दिए, जबकि पैसे की पेटी नहीं देने पर एक कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। कैशवैन संपतचक स्थित बिग बाजार एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान से पैसा लेकर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

पुलिस की कार्रवाई चेन्नई की सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी पटना और आसपास के इलाके में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से राशि एकत्रित कर बैंक में जमा कराती है। रोजाना की तरह सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के तीन कर्मचारी कैशवैन से बु...