बेगुसराय, मार्च 1 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर दुर्गा स्थान परिसर में शनिवार को दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से बोनस वितरण समारोह सह किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से अपने 396 सदस्य किसानों को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए छह लाख चौदह हजार सात सौ 58 रुपये बोनस के रूप में बांटे गए। जरूरतमंद 19 महिलाओं को साड़ी और पांच पुरुषों के बीच धोती व सदस्यों के बीच स्टील बर्तन वितरण किया गया। सुधा डेयरी बरौनी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने डेयरी की ओर से किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की। डेयरी के प्रबंध निदेशक रवीन्द्र कुमार ने किसानों से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की अपील की। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम पाल ने उपस्थित पशुपालक किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.