बलिया, जून 26 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश अंचल ने सरयू नदी की कटान से गोपालनगर दियारा तथा गंगा की कटान से नौरंगा का अस्तित्व बचाने की मांग प्रदेश सरकार से की है।गुरुवार को मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि बैरिया तहसील क्षेत्र के गंगा पार के गांव नौरंगा को बचाने के लिए तत्काल प्रयास नहीं किया गया तो गांव नदी में विलीन हो जाएगा। प्रदेश सरकार की विफलता गिनाते हुए सपा विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसे विषयों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पताल सिर्फ रेफरल अस्पताल बन गए हैं। गर्मी और खेतों की सिंचाई के सीजन में बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है। समितियों पर खाद-बीज का संकट रह रहा है। सरकार 22 घंटे बि...