पटना, फरवरी 12 -- सासामुसा चीनी मिल पुन: चालू होगी। राज्य सरकार की पहल के बाद इसकी उम्मीद जगी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गोपालगंज जिला स्थित सासामुसा चीनी मिल को पुनः चालू कराने को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। गुरुवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने चीनी मिल से जुड़े प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय मुद्दों की समीक्षा कर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। ताकि मिल को पुनः चालू किया जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में निरानी शुगर्स लिमिटेड, कर्नाटक के प्रबंध निदेशक विशाल निरानी ने सासामुसा मिल के पुनरुद्धार के प्रति रुचि दिखाई है। इसके पहले मुख्य सचिव के समक्ष गन्ना उद्योग विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने सासामु...