बोकारो, जून 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की शुरुआत आगामी 30 जून से की जाएगी। अभियान के तहत वर्ष 2024 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अभियान के दौरान इलेक्टर्स मैप्ड, इलेक्टर्स अनमैप्ड तथा इलेक्टर्स विद एनोमलीज श्रेणी के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा। साथ ही फॉर्म पर रंगीन फोटो भी संलग्न करनी होगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के सभी पंचायतों व शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में 20 जून से मतदाता सहायता, सुविधा केन्द्र संचालित किए जाएंगे। इन केन्द्रों पर मतदाताओं को फॉर्म भरने,...