गोपालगंज में 33 शिक्षकों को सेवा मुक्त कर वेतन वसूली का आदेश
गोपालगंज, जून 13 -- पंचदेवरी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला अपीलीय प्राधिकार के माध्यम से बिना रिक्ति के नियुक्त किए गए 33 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों को सेवा मुक्त करने तथा अब तक भुगतान किए गए वेतन की राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी का निर्देश डीईओ ने जारी पत्र में कहा है कि पटना उच्च न्यायालय ने सीडब्ल्यूजेसी संख्या 16170/2022, कामिनी कुमारी बनाम बिहार सरकार एवं अन्य सहित संबंधित मामलों में सात मार्च 2025 को पारित आदेश में राज्य अपीलीय प्राधिकार के निर्णय को बरकरार रखा है। राज्य अपीलीय प्राधिकार ने इन शिक्षकों की नियुक्ति को अवैध मानते हुए नियुक्ति तिथि से सेवा मुक्त करने और वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.