गोपालगंज में सम्राट की पुलिस का बड़ा ऐक्शन, 50 हजार के इनामी आकाश को खदेड़ कर गोली मारी
नई दिल्ली, मई 30 -- Police Encounter: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर दिया। अपराधी की पहचान आकाश कुमार के रूप में की गई है जो थावे थाना इलाके के बरइहाता गांव का रहने वाला था। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास की है। आकाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। सदर अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच उसक इलाज कराया जा रहा है। एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या समेत रंगदारी, लूट, किडनैपिंग के कई कांड उसके खिलाफ दर्ज हैं। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी। पांच सालों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही थी। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार हथियार बरामदगी के लिए चल रही कार्रवाई के दौरान आकाश ने पुलिस वालों पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.