गोपालगंज में लापता सात वर्षीय बच्चे का बंद कार में मिला शव
गोपालगंज, मई 21 -- गोपालगंज।जिले के मीरगंज थाने के भटवलिया गांव में बुधवार की शाम से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव गुरुवार को घर के बगल में खड़ी एक कार से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित की।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भटवलिया गांव के गुड्डू यादव का सात वर्षीय बेटा अनूज कुमार बुधवार की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस नहीं लौटा। देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मीरगंज थाने में लिखित शिकायत की।
शव की बरामदगी गुरुवार की शाम करीब चार बजे अनुज के दादा श्रीकिशुन चौधरी गोबर फेंकने जा रहे थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.