गोपालगंज में मानसून सीजन में अब तक 43 फीसदी कम बारिश
गोपालगंज, अगस्त 30 -- गोपालगंज। जिले में इस मानसून सीजन बारिश का असमान वितरण किसानों के लिए चुनौती बना हुआ है। जून से 30 अगस्त तक जिले में कुल 451.89 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि तीन माह का सामान्य वर्षापात इससे काफी अधिक है। उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, इस अवधि में वास्तविक वर्षापात सामान्य का महज 56.68 फीसदी रहा। यानी मानसून सीजन में अब तक करीब 43 फीसदी कम बारिश हुई है।
बरसात की स्थिति विदा हो रहे इस अगस्त महीने में बारिश की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक रही। 30 अगस्त तक अगस्त का वास्तविक वर्षापात 116.14 मिलीमीटर दर्ज किया गया, जबकि इस माह का सामान्य वर्षापात 310.30 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में अब तक सामान्य से करीब 62 फीसदी कम बारिश हुई है। लगातार बारिश की कमी के बावजूद किसानों ने सिंचाई और अन्य जरूरी प्रबंध कर धान की फसल को संभाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.