गोपालगंज में बाढ़ में 48 गांवों की 13,491 एकड़ गन्ने की फसल डूबी
गोपालगंज, सितम्बर 30 -- गोपालगंज। गंडक में उफान के बाद दियारा इलाके में बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। 48 गांवों में 13,491 एकड़ में लगी गन्ने की फसल पानी में डूबी है, वहीं बैकुंठपुर के शीतलपुर के पास बांध टूटने से करीब नौ गांवों में चार हजार हेक्टेयर से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में कई फुट पानी जमा होने से किसानों के सामने तैयार होती फसल बचाने का उपया नहीं सुझ रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार: गंडक नदी ने अब गोपालगंज, सारण में तोड़े तटबंध; कई गांवों से संपर्क टूटने का डर; अलर्ट जारीकिसानों के लिए संकट हफ्ते भर पहले तेज आंधी ने करीब 10 फीसदी गन्ने की फसल को खेत में गिरा दिया था। अब बाढ़ ने बची फसल पर भी संकट खड़ा कर दिया है। जिले में इस वर्ष करीब 82 हजार एकड़ में गन्ने की खेती हुई है। दियारा क्षेत्र में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.