गोपालगंज, अगस्त 29 -- बिहार के गोपालगंज जिले में गुरुवार को सेप्टिक टैंक में उतरे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में शनिवार को हुआ। निर्माणाधीन शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए मजदूर अंदर उतरे। जहरीली गैस से दम घुटने से उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक मजदूर टैंक के अंदर गया। वो वापस नहीं आया तो एक-एक करके तीन अन्य मजदूर भी उतर गए। सभी की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान सवनही वृत्त के उमेश यादव (उम्र- 35 साल), सवनही बाजार के जावेद आलम (उम्र- 31 साल), सवनही पट्टी के राकेश बैठा (उम्र- 26 वर्ष) और गिदहा गांव के सफी आलम (उम्र- 18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में हकीक अहमद के घर पर शौचालय का निर्माण कार्...