पटना, मार्च 2 -- नाबार्ड राज्य योजना के अंतर्गत गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के बखरौल कुर्मी टोला पथ पर घोघरी नदी के ऊपर निर्माणाधीन आरसीसी पुल की ढलाई के दौरान एक स्पैन के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर ग्रामीण कार्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने तीन इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। विभाग ने गोपालगंज कार्य प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता भूपेश कुमार, सहायक अभियंता कुमार ज्योति मद्धेशिया और कनीय अभियंता दिलीप कुमार तिवारी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इनके स्थान पर तीन अन्य इंजीनियरों को अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। पुल निर्माण में लगे संवेदक बापूधाम कंस्ट्रक्शन, मोतिहारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उसे काली सूची में डालने के साथ उसकी सिक्योरिटी मनी भी जब्त की जा सकती है। घोघरी नदी पर बन रहे इस आरसीसी ...