गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हेमू छपरा गांव में शनिवार को घर में सो रहे एक वृद्ध की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक स्व. ढोढ़ा राय के 74 वर्षीय पुत्र गुदर राय थे। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को ठंड बढ़ने के कारण वृद्ध अपने एक कमरे में अलाव जलाकर खाट पर सोए हुए थे। इस बीच अचानक खाट में आग लग गई। इसके बाद वृद्धि के शरीर में भी आग पकड़ लिया। आग लगने के बाद वृद्ध ने चिल्लाना शुरू किया। लेकिन, किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। परिजनों ने बताया कि घर के समीप ही ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम चल रहा था। जिसके कारण उनकी आवाज परिवार के सदस्यों तक नहीं पहुंची। बाद में परिजनों की नजर जब तक उन पर पड़ती तब तक वह झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आनन फानन में परिवार के सदस्य उन्हे...