गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज। जिले में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 24891 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन ऑयल के 26 वितरकों के पास 14003, भारत पेट्रोलियम के आठ वितरकों के पास 5930 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 12 वितरकों के पास 4958 सिलेंडर मौजूद हैं। सभी एजेंसियों द्वारा डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रखंडवार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। प्रशासन ने लोगो...