एक संवाददाता, जनवरी 10 -- बिहार के गोपालगंज जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक प्रेमी की हत्या कर दी गई। वारदात कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद युवक के शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया गया। शनिवार तड़के युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान इसी गांव के निवासी कांग्रेस कुशवाहा के 20 वर्षीय बेटे अनिल कुशवाहा के रूप में हुई। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पर हमले की बात भी सामने आई है। युवक का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। मृतक की मां ने बताया कि शुक्र...