गोपालगंज में इस वर्ष 5.61 हेक्टेयर में होगी नारियल की खेती
गोपालगंज, जून 18 -- गोपालगंज। जिले के किसानों के लिए इस बार नारियल की खेती नई संभावनाएं लेकर आई है। बिहार सरकार की राज्य नारियल पौधा वितरण योजना के तहत गोपालगंज को इस वर्ष भी शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत जिले में 1000 नारियल पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्यान विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष 5.61 हेक्टेयर क्षेत्र में नारियल की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे उन्हें मात्र 21.25 रुपये प्रति पौधा भुगतान करना होगा। गंडक क्षेत्र की जलवायु नारियल उत्पादन के लिए अनुकूल मानी जा रही है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में जिले के किसानों का रुझान नारियल की खेती की ओर तेजी से बढ़ा है। बीते वर्ष भी विभाग ने 500 पौधों का वितरण किया था।
नारियल बागवानी की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.