गोपालगंज, जून 4 -- पंचदेवरी।जिले में छात्रों के आपार यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री निर्माण की रफ्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 3 लाख 22 हजार 113 छात्रों में से अब तक 1 लाख 98 हजार 819 छात्रों का आपार जनरेट किया जा सका है, जबकि 1 लाख 21 हजार 966 छात्र अभी भी इससे वंचित हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिले में 36 हजार 403 ऐसे छात्र हैं जिनका आधार सत्यापित हो चुका है, लेकिन उनका आपार जनरेट नहीं हो पाया है। यह संख्या कुल जनरेट किए गए आपार की तुलना में 18.31 प्रतिशत है। वहीं 21 हजार 214 छात्रों का आधार सत्यापन लंबित है, जबकि 64 हजार 349 छात्रों ने अब तक आधार संख्या उपलब्ध नहीं कराई है। इससे आपार निर्माण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रखंडवार सम...