महाराजगंज, दिसम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में ठाकुर शिव कुमार सिंह स्मारक आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें इंदारा मऊ की टीम ने गोपालगंज बिहार की टीम को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। एनई रेलवे स्पोर्टिग क्लब इंदारा मऊ और संदीप एलेवन क्लब गोपालगंज बिहार के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। दर्शकों की भीड़ के बीच दोनों टीमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए मैदान पर संघर्ष करते रहे। मध्यान्तर के बाद भी दोनों टीमों की तरफ से खाता नहीं खुला। पुनः 5-5 मिनट का समय दिया गया। लेकिन फिर दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद रेफरी द्वारा पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया गया। पेनाल्टी शूट में इंदारा मऊ की टीम 7-6 गोल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.