गोपालगंज को बेतिया से जोड़ने वाले जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में 7 इंच की दरार, आवागमन बंद
मनीष कुमार, मई 23 -- बिहार में बनी पुलों में गड़बड़ियां उजागर होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। कुछ ही दिनों पहले भागलपुर जिले की विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा बिखर गया था। इसके बाद से इस सेतु पर परिचालन बाधित हो गया। अब गोपालगंज जिले को बेतिया से जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने बेहद ही अहम जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के दो खंभों के बीच (स्पैन) में गैप आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जो वीडियो सामने आए हैं उनमें इस गैप को स्पष्ट तौर से देखा जा सकता है। फिलहाल प्रशासन ने इस पुल से भारी गाड़ियों के आवगमन पर रोक लगा दिया है। गोपालगंज जिले को पश्चिमी चंपारण से जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने जादोपुर-मंगलपुर पुल के पांचवें पिलर के समीप स्पैन में बड़ी दरार मिलने के बाद जिला प्रशासन ने फिलहाल भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि हल्के वाहनों का परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.