गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मछली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग इस वर्ष 210 मछलीपालकों को आधुनिक मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिलाएगा। इसके लिए विभाग ने 'भ्रमण दर्शन योजना' शुरू कर दी है। योजना के तहत इच्छुक मछलीपालकों से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए हैं। योजना के अंतर्गत चयनित मछलीपालकों को आसपास के जिलों के विकसित मत्स्य फार्म और बड़े तालाबों का भ्रमण कराया जाएगा। यहां वे बायोफ्लॉक तकनीक, आर्द्रभूमि विकास, समेकित मत्स्य पालन और बेहतर प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करेंगे। विभाग का उद्देश्य जिले में मछली उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मछलीपालकों की आय में वृद्धि करना है। जिला मत्स्य कार्यालय पहले उन क्षेत्रों का चयन करेगा जहां मत्स्य पालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसके बाद एक रूट चार्ट तैयार कर चयनित मछल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.