गोपालगंज, फरवरी 2 -- कुचायकोट। एक संवाददाता महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले स्थित एक शुगर मिल में कार्यरत गोपालगंज जिले के मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच बाजार निवासी आजाद गद्दी था। परिजनों के अनुसार 28 जनवरी को शुगर मिल में काम करने के दौरान आजाद गद्दी ऊंचाई से गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को जब उनका शव पैतृक गांव बघउच बाजार पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे का भी विवाह हो चुका है। अचानक हुई इस घटना से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.