गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार को खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महेंद्र यादव अपने खेत में बांध बांधने का कार्य कर रहे थे। उनके साथ उनके भतीजे अंकित और आदित्य भी खेत में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ में काम कर रहे दोनों युवकों को हल्के बिजली के झटके महसूस हुए, लेकिन वे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने...