गोपालगंज, मई 15 -- गोपालगंज। पुलिस ने जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में 'केमिकल से नोट दोगुना' करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में नकदी, केमिकल और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है। बरामद राशि लगभग 50 लाख रुपये होने का अनुमान है।

पुलिस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में बैकुंठपुर, सिधवलिया और मोहम्मदपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव में कुछ लोग केमिकल के जरिए नोट दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौक...