समस्तीपुर, मार्च 2 -- वारिसनगर। गोपालगंज जिले के थावे में रविवार को आयोजित एक दिवसीय सेमिनार सह "थावे शिक्षक सम्मान-2026 कार्यक्रम में वारिसनगर प्रखंड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुर उर्दू के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। विकास फैमिली क्लब परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सेमिनार में शिक्षकों की भूमिका, विद्यालयों में शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज में शिक्षा के महत्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुर उर्दू के शिक्षक विभाष कुमार सोनी, मो. वली उल्लाह, मो. एजाज, रोहित कुमार एवं शिक्षा सेवक मो. एकराम हुसैन को सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.