गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- बिहार के गोपालगंज जिले के कुख्यात डॉन सुरेश यादव की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हत्या कर दी गई। हावड़ा के संध्या बाजार में सुरेश को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। यह वारदात मंगलवार रात को हुई। सुरेश यादव पर गोपालगंज में कई मर्डर केस समेत अन्य आपराधिक मामले चल रहे थे। बिहार पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह कोलकाता में छिपकर रह रहा था। सुरेश यादव की हत्या गैंगवार या आपसी रंजिश में किए जाने की आशंका है। हावड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सुरेश यादव पिछले कुछ महीनों से कोलकाता में छिपकर रह रहा था। उस पर गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर, मुखिया हत्या, रंगदारी, अपहरण और हथियार तस्करी जैसे दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में वह फरारी काट रहा था। घटना की पुष्टि करते हुए गोपालगंज पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.