गोपालगंज की मस्जिद में मर्डर; इमाम की चाकू गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
संवाददाता, अगस्त 17 -- गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में रविवार देर रात सो रहे इमाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को हुई तो इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद परिसर में जुट गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एआईएमआईएम के विधानसभा प्रत्याशी अनस सलाम और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब सात घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।मस्जिद में रहते थे इमाम मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव निवासी शेख सफीक खान के रूप में हुई है। बताया गया कि विवाह के बाद वह भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव स्थित अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.