गोपालगंज, अगस्त 31 -- गोपालगंज। जिले के बरौली प्रखंड के रामपुर सदौवा गाँव की बेटी रिया सिंह अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इसके साथ ही बरौली के रतनसराय निवासी भवानी सिंह का भी इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में आयोजित होगी। रिया के चयन से गांव से लेकर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- खेल : एशियाई खेल : भवानी करेंगी तलवारबाजी टीम की अगुआईरिया की ताइक्वांडो यात्रा रिया ने ताइक्वांडो की खेल यात्रा बीबीसी स्कूल से शुरू की थी। स्कूल के निदेशक फैज अहमद ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर लगातार प्रोत्साहित किया और मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में रिया ने...