गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज। जिले के बरौली थाना क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फतेहपुर गांव में रविवार की शाम हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय हरेराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हरेराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जाता है कि दीवार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने हरेराम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इलाज के दौरान हुई मौत घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथ...