गोपालगंज, जून 25 -- थावे। मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 स्थित थावे बस पड़ाव पर विभिन्न गांवों से पहुंचे ताजिया एवं जुलूसों का मिलन हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिखई टोला, चित्तू टोला, मुकेरी टोला, सेमरा पुरब टोला, बेदुटोला सहित अन्य गांवों के ताजिया जुलूस बस पड़ाव पर लाया गया,जहां उनका पारंपरिक मिलन कराया गया।युवाओं ने पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद सभी ताजिया जुलूस को थावे बाजार होते हुए स्टेशन चौक की ओर रवाना किया गया। पूरे जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर गोपालगंज शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च बीडीओ अजय प्रकाश राय, थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक...