गोपालगंज। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजन हिरासत में
गोपालगंज, मई 17 -- गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित गोविंदगंज थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बादल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ राजेश कुमार एवं एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्रेमिका के कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.