गोपालगंज, अप्रैल 27 -- सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर गोपालगंज (भोरे)। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में सड़क किनारे खेल रहे 8 साल के मासूम सूर्यांश कुमार को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बच्चा स्थानीय निवासी संजय कुमार का पुत्र था।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा काफी दूर जा गिरा। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में बाइक चालक अर्जुन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भोरे से अजय त्रिपाठी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.