गोपालगंज, मई 2 -- गोपालगंज।शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, नई दिल्ली के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी-सह-जिला सहकारिता पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने की, जबकि संचालन मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अभिजीत गौतम ने किया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ें: डीडीसीबैठक में उपस्थित लोग बैठक में बीबीएसएसएल लखनऊ के जोनल कोऑर्डिनेटर अजय कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) समेत जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के सचिव और गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान बिहार में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से उन्नत बीज उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने ...