गोपालगंज, अप्रैल 29 -- गोपालगंज।जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार की देर शाम करीब सवा छह बजे अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। इस दौरान सबसे अधिक क्षति आम और लीची की फसल को हुई है। तेज हवा के झोंकों के कारण पेड़ों पर लगे आम और लीची के टिकोड़े बड़ी संख्या में टूटकर जमीन पर गिर पड़े। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं, जिससे बागवान किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में छाया अंधेराफसलों पर प्रभाव किसानों ने बताया कि इस वर्ष आम और लीची की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। पेड़ों पर बड़ी संख्या में टिकोड़े लगे हुए थे और किसान बेहतर पैदावार की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अचानक आई आंधी और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.