गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज। जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन और चोरी हुई बाइक बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। अपने खोए सामान वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी विनय तिवारी की मौजूदगी में बरामद मोबाइल और बाइक संबंधित लोगों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। तकनीकी अनुसंधान और पुलिस टीम की सक्रियता के कारण गुम मोबाइल और चोरी की गई बाइक बरामद करने में सफलता मिली है। बताया गया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लोगों के मोबाइल गुम होने और बाइक चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई ...