गोपालगंज, मई 9 -- उचकागांव। थाना क्षेत्र के कवहीं गांव स्थित मदरसा के पीछे बगीचे में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पचमवा गांव निवासी कृष्णा यादव के 20 वर्षीय पुत्र साहिल यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना का विवरण परिजनों के अनुसार साहिल शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे तक वह अपने दोस्तों के साथ तुलसिया गांव में क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे स्थानीय लोगों ने कवहीं गांव के मदरसा के पीछे बगीचे में पेड़ से लटका उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता कृष्णा यादव, मां तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.