गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में बरौली, मांझा समेत कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान कई जगहों से नाबालिग युवतियों को मुक्त कराया गया। वहीं कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...