गोपालगंज, जून 13 -- कुचायकोट।विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के दियर विजयपुर चंवर में शुक्रवार की शाम मिली सिर कटी लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया बाजार निवासी स्व. राजा मियां के 60 वर्षीय पुत्र मुस्तफा मियां के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। शुक्रवार की शाम चंवर में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी।

जांच की प्रक्रिया सूचना मिलने पर विश्वंभरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बाइक, चश्मा और चप्पल भी बरामद किए गए। बरामद बाइक मृतक के संबंधी की होने के बाद पुलिस ने शव की पहचान की। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने प...